हरिद्वार। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से चल रही चतुर्थ अंडर-16 क्रिकेट लीग फाइनल मैच प्रकाश अकादमी ने जीता। लीग की विजेता, उप विजेता और मेधावी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वीजी स्पोर्ट्स अकादमी व प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी के बीच प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी पर मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने 25.3 ओवर में 96 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की तरफ से साध्य सिंह ने 29, हरयक्ष ने 21 रन व उत्कर्ष ने 16 रन बनाए। वीजी स्पोर्ट्स की तरफ से नयन त्यागी ने चार विकेट, निखिल ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीजी स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी 28.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 80 रन पर ऑल आउट होकर 16 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से निखिल ने 11, तेजस कौशिक ने 15 रन, सोहेल खान ने 18 रन टीम के लिए जोड़े।
प्रकाश स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की तरफ से सनत खुराना ने चार विकेट, साध्य सिंह ने दो विकेट लिए।फाइनल मैच के मुख्य अतिथि नगर निगम हरिद्वार की मेयर किरण जैसल ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया। पीसीए के संत खुराना को फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ द टूर्नामेंट साध्य सिंह को दिया गया। मैच की अंपायरिंग मनजीत कुमार, स्वतंत्र चौहान व स्कॉरिंग देव सेठी ने की।
इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार, एसोसिएशन के सचिव इंद्र मोहन बड़थ्वाल चंद्र मोहन बड़थ्वाल, कुलदीप सिंह असवाल, धर्मवीर, अंकित शर्मा, मोहित शर्मा, अंकित मेहंदीरत्ता, अनिल खुराना, दीपक चौहान, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।

