हरिद्वार यूनिवर्सिटी में खेलो स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को अंडर 14 और 18 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें 14 विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें अंत में अंडर 14 में मोंटफोर्ट स्कूल और अंडर 18 में दून पब्लिक स्कूल रुड़की की टीम चैंपियन बनी।


