Header Ad

हरिद्वार के तांगड़ी बने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लेवल-वन के कोच

हरिद्वार के तांगड़ी बने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लेवल-वन के कोच

हरिद्वार। बेहतरीन खेल के दम पर राजेश तांगड़ी बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) लेवल-वन के कोच बन गए हैं। उन्होंने ये उपब्लिध हासिल कर धर्मनगरी का नाम रोशन किया है।

Haridwar's Tangdi becomes Indian Cricket Control Board Level-One coach

कृष्णानगर कनखल के रहने वाले रोशनलाल तांगड़ी के पुत्र राजेश तांगड़ी को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा है। उत्तराखंड की तरफ से लगातार दो साल बोर्ड ट्रॉफी खेल चुके हैं। उन्होंने कोच की चयन प्रक्रिया में 2024 से प्रतिभाग करना शुरू कर दिया। पहले ऑनलाइन टेस्ट और फिर नेशनल क्रिकेट एकेडमी बैंगलूरू जाकर विभिन्न मापदंडों पर परीक्षा दी। इसमें उन्होंने सफलता हासिल की। इसके बाद उन्हें बीसीसीआई लेवल-वन क्वालिफाइड कोच बनने का सौभाग्य हासिल हो गया।———————-

अब खिलाड़ियों को टिप्स देकर कर रहे तैयार
जिस जज्बे और मेहनत के साथ राजेश तांगड़ी ने क्रिकेट खेली है, उसी हौसले और कठिन संघर्ष के साथ अब वो बच्चों को क्रिकेट के टिप्स देकर तैयार कर रहे हैं। राजेश तांगड़ी और उनके छोटे भाई लवलीत तांगड़ी ने 2021-22 में किशोरी लाल क्रिकेट अकेडमी (केएल सीए) की स्थापना की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button