हरिद्वार— रोटरी International के डिस्ट्रिक्ट 3080 का वार्षिक अधिवेशन दिनांक 28 फ़रवरी एवं 1 मार्च को BHEL के कन्वेंशन हॉल, Haridwar में आयोजित होने जा रहा है।
डिस्ट्रिक्ट 3080 में 17 प्रशासनिक जिले सम्मिलित हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ के शहरों के रोटरी क्लब शामिल हैं। इस भव्य कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन रोटरी क्लब हरद्वार एवं रोटरी क्लब रुड़की मिड टाउन द्वारा किया जा रहा है।
इस अधिवेशन में लगभग 800 से 1000 रोटरी सदस्य, जो लगभग 120 क्लबों का प्रतिनिधित्व करते हैं, सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में Baba Ramdev उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त अनेक गणमान्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से —
• Arun Jaimini (हास्य कलाकार)
• Angad Ranyal(हास्य कलाकार)
• RJ Naved(हास्य कलाकार)
• Major D P Singh (ब्लेड रनर एवं कारगिल वेटेरन)
• Prakash Belawadi (सिनेमा कलाकार)
• Bhavya Trikha (साउथ इंडियन फिल्म अभिनेत्री)
सामाजिक सरोकार के अंतर्गत इस कार्यक्रम में 100 जरूरतमंद बच्चियों को निःशुल्क साइकिलें भी वितरित की जाएंगी। इन बच्चियों के नाम विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त किए गए हैं तथा प्रत्येक क्लब ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी लेकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने में योगदान दिया है।
यह अधिवेशन सेवा, नेतृत्व, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध होगा।

