Header Ad

हरिद्वार– उत्तराखण्ड सरकार के सुशासन हेतु सरलीकरण समाधान, निस्तारण तथा संतुष्टि के मन्त्र के अन्तर्गत हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रकार के एकल आवासीय भवनों तथा 75 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृति हेतु सुशासन कैम्प के आयोजन के क्रम में दूसरे कैंप का आयोजन

हरिद्वार– उत्तराखण्ड सरकार के सुशासन हेतु सरलीकरण समाधान, निस्तारण तथा संतुष्टि के मन्त्र के अन्तर्गत हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रकार के एकल आवासीय भवनों तथा 75 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृति हेतु सुशासन कैम्प के आयोजन के क्रम में दूसरे कैंप का आयोजन
हरिद्वार–
  माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड सरकार के सुशासन हेतु सरलीकरण समाधान, निस्तारण तथा संतुष्टि के मन्त्र के अन्तर्गत हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रकार के एकल आवासीय भवनों तथा 75 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृति हेतु सुशासन कैम्प के आयोजन के क्रम में दूसरा कैम्प आज दिनांक 02.05.2025 को शाखा कार्यालय-रूड़की तथा मुख्यालय-हरिद्वार में किया गया। सुशासन कैम्प में आज तक कुल 225 मानचित्र आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 206 आवासीय तथा 19 व्यवसायिक श्रेणी के मानचित्र आवेदन है। प्राप्त कुल आवेदन पत्रों में से 173 भवन मानचित्र स्वीकृत तथा 19 मानचित्र अस्वीकृत किये गये। 33 भवन मानचित्र कार्यवाही में है, जिन्हें आगामी 02 दिनों में क्लियर कर दिया जायेगा। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा कैम्पों का निरीक्षण किया गया तथा कैम्पों में आये नागरिकों/आवेदकों से उनकी समस्याओं आदि पर चर्चा करते हुए कठिनाईयों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही सुशासन कैम्प के सफल आयोजन पर संतुष्टि व्यक्त की गयी। कैम्प में प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता व प्राधिकरण के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। आगामी सुशासन कैम्प दिनांक 05.05.2025, 07.05.2025, 09.05.2025, 13.05.2025, 15.05.2025, 19.05.2025 एवं 21.05.2025 को मुख्यालय-हरिद्वार, दिनांक 09.05.2025 एवं 13.05.2025 को ब्लॉक बहादराबाद में तथा दिनांक 05.05.2025 एवं    07.05.2025 को ब्लाक-भगवानपुर में आयोजित होना नियत है, जो व्यक्ति अपना एकल आवासीय भवन तथा 75 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवन के मानचित्र स्वीकृत कराना चाहते हैं, तो कैम्प में सम्बन्धित दस्तावेजों के साथ आकर मानचित्र स्वीकृत करा सकते हैं।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button