Header Ad

Haridwar News: मां की मौत की सूचना पर लौट रहे बेटे की भी रास्ते में मौत

Haridwar News: मां की मौत की सूचना पर लौट रहे बेटे की भी रास्ते में मौत

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में बीमारी के चलते मां की मौत होने के बाद केदारनाथ से लौट रहे बेटे की भी गाड़ी खाई में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। हर तरफ इस हादसे की चर्चा है। यहां से परिजन युवक का शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं। अब दोनों के शवों को एक साथ कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

बृहस्पतिवार की सुबह वहीदा (70) पत्नी हमीद निवासी गुर्जर बस्ती पदार्था की बीमारी के कारण मौत हो गई। इसकी जानकारी उनके पुत्र दिलशाद को दी गई। दिलशाद चारधाम यात्रा में यात्रियों को छोड़ने के लिए टेंपो ट्रैलवर वाहन लेकर गया हुआ था। मां की मौत की खबर मिलते ही वह वहां से तुरंत यात्रियों को छोड़कर घर के लिए निकल गया। बताया गया दोपहर में केदारनाथ हाईवे पर डोलिया देवी के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस रेस्क्यू कर उसके शव को बाहर निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल में भेजा।

वहां की पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधकर हादसे की जानकारी तो यहां कोहराम मच गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजनों को देख आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो गई। परिजनों के साथ ग्रामीण शव लेने रुद्रप्रयाग रवाना हो गए हैं। मृतक के भाई इरशाद अली ने बताया कि हादसे उसके भाई की मौत हो गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button