Header Ad

ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो प्राथमिकता: उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह

ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो प्राथमिकता: उपजिलाधिकारी अजयवीर सिंह

(शहजाद अली हरिद्वार) भगवानपुर । उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने तहसील परिसर में सभी लेखपालों के साथ बैठक कर सरकारी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। किसी भी समस्या को लंबित न रखा जाए और सभी अधिकारी ग्रामीणों के संपर्क में रहें। बैठक में अवैध खनन, अतिक्रमण, विरासत, प्रमाण पत्रों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न होने दिया जाए। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। ग्राम भूमि प्रबंध समिति को सक्रिय रखते हुए चक मार्गों को अवैध कब्जों से मुक्त रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसीलदार दयाराम, नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता समेत कई राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button