Header Ad

किसान पर जानलेवा हमला, पुलिस आरोपितों पर नहीं कर रही कार्यवाही

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक किसान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल किसान सुखबीर पुत्र बलराम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सुखबीर ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। उसी दौरान गांव के अमरदेव और सहदेव पुत्रगण कालूराम, जो पूर्व से ही उससे रंजिश रखते हैं, खेत में पहले से घात लगाए बैठे थे। सुखबीर के पहुंचते ही दोनों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। अमरदेव के हाथ में लोहे की रॉड और सहदेव के हाथ में लाठी थी। आरोप है कि दोनों ने सुखबीर पर हमला कर दिया।

सुखबीर के मुताबिक उसने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा, तब जाकर उसकी जान बच सकी। गंभीर चोटों से पीडि़त सुखबीर का एक हाथ भी टूट गया।

घटना के बाद सुखबीर ने पहले भिक्कमपुर जीतपुर पुलिस चौकी और फिर कोतवाली लक्सर में शिकायत दी। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा। लक्सर अस्पताल से हरिद्वार अस्पताल रेफर करने के बाद एक्स-रे में हाथ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई।

सुखबीर का कहना है कि उसने 7 अगस्त 2025 को भी कोतवाली लक्सर में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसने मेडिकल रिपोर्ट और चोटों के फोटोग्राफ सबूत के तौर पर प्रस्तुत कर पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।


कोतवाली लक्सर पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button