Header Ad

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात – हरिद्वार बाईपास परियोजना के लिए ₹15.46 करोड़ स्वीकृत*

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात – हरिद्वार बाईपास परियोजना के लिए ₹15.46 करोड़ स्वीकृत*

IMG-20250825-WA0168.jpg

यह परियोजना केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है: त्रिवेन्द्र*

नई दिल्ली। सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जानकारी दी है कि हरिद्वार बाईपास परियोजना के अंतर्गत NH-334A पर बड़े चौराहे को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु नई सड़कों (स्लिप रोड्स) के निर्माण के लिए ₹15.46 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

श्री रावत ने कहा कि यह परियोजना न केवल ट्रैफिक जाम को कम करेगी और गाड़ियों की आवाजाही को सुगम व सुरक्षित बनाएगी, बल्कि हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी नई गति देगी।

*प्रस्तावित कार्यों में—*
• मजबूत दीवारों का निर्माण, जिससे सड़क लंबे समय तक टिकाऊ व सुरक्षित रहे।
• सुरक्षा बैरियर की स्थापना, ताकि दुर्घटनाओं का खतरा घटे।
• बरसात के पानी की निकासी की प्रभावी व्यवस्था, जिससे सड़क पर जलभराव न हो।
• अन्य आवश्यक संरचनात्मक सुधार, जिनसे यात्रियों व स्थानीय नागरिकों को और अधिक सुविधा प्राप्त होगी।

श्री रावत ने कहा कि यह परियोजना केवल सड़क निर्माण नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की एक मजबूत नींव है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी  एवं मा. केंद्रीय राज्य मंत्री  अजय टम्टा जी का भी विशेष आभार व्यक्त किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button