Header Ad

जगजीतपुर में शिफ्ट होगा बस अड्डा,तैयारी शुरू

हरिद्वार। उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा जगजीतपुर क्षेत्र में प्रस्तावित रोडवेज बस स्टेशन के लिए आगमन कक्षों के निर्माण हेतु भूमि का चयन कर लिया गया है।

परिवहन निगम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कुंभ मेला अधिकारी, हरिद्वार द्वारा जगजीतपुर में प्रस्तावित बस स्टेशन के आगमन कक्षों के निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में ग्रामीण निर्माण विभाग को शीघ्र ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।


परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक, हरिद्वार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि ग्रामीण निर्माण विभाग प्रस्तावित भूमि का मुआयना कर जल्द से जल्द आगमन कक्ष का निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button