Header Ad

तीर्थनगरी के नील पर्वत स्थित चंडी देवी मंदिर का बीकेटीसी ने संभाला चार्ज, हाईकोर्ट में प्रत्येक सप्ताह पेश होगी रिपोर्ट

विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार स्थित चंडी देवी मंदिर का संचालन अब बीकेटीसी करेगी।आज बीकेटीसी ने चंडी देवी मंदिर के प्रबंधन का कार्यभार ले लिया गया है।बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल ने अपनी टीम के साथ चंडी देवी मंदिर पहुंच कर सबसे पहले चंडी देवी मंदिर के दर्शन किये।इसके बाद चंडी देवी मंदिर का चार्ज लिया।
इस दौरान बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बीकेटीसी की टीम ने चंडी देवी ने संचालन की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने अपने स्टाफ भी वहां पर बिठा दिया है।ये टीम साप्ताहिक रिपोर्ट उच्च न्यायालय को देगी।फिलहाल उन्होंने चार स्टाफ की टीम चंडी देवी मंदिर में बिठाई है। ये टीम हर दिन की रिपोर्ट तैयार करेगी।
वहीं मंदिर के ट्रस्टी ने कहा हमें संरक्षक के तौर पर उच्च न्यायालय की ओर से बीकेसीटी मिली है। इसके बाद मंदिर में सुविधाएं श्रद्धालुओं को मिलेंगी।इससे मंदिर का संचालन बेहतर तरीके से होने के साथ ही नई व्यवस्थाओं की भी शुरुआत होगी।
आपको बताते चलें कि हरिद्वार चंडी देवी मंदिर के तत्कालीन महंत रोहित गिरी पर बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप था। इसके साथ महंत ने अपनी पहली पत्नी पर मंदिर में चोरी करने का आरोप लगाया था। जिसे लेकर मुकदमा भी दर्ज करवाया गया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ती राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने महंत की पहली पत्नी को अग्रिम जमानत दे दी थी। इसके साथ ही इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तिथि नियत की गई है।मामले के अनुसार महंत की पहली पत्नी ने अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायलय में याचिका दायर की थी। जिसमें कहा गया कि उनका विवाह मंदिर में महंत के साथ हुआ। उसके बाद महंत ने उन्हें बिना बताए दूसरी शादी कर ली।उसके बाद वर्तमान में वे लिव इन में रह रहे हैं। जब उन्होंने इसका पता करवाया गया तो यह सब सही निकला। जिसपर उनके द्वारा एक प्राथमिकी दायर की गई। इसके बाद महंत ने मंदिर चोरी का मुकदमा उनके खिलाफ़ दर्ज करवा दिया।इसी को आधार मानकर उन्होंने उच्च न्यायलय में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उन्हें राहत दी थी। न्यायालय ने कहा अग्रिम आदेश तक मंदिर का संचालन बदरी केदार मंदिर समिति कमेटी करेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button