विश्व प्रसिद्ध हरिद्वार स्थित चंडी देवी मंदिर का संचालन अब बीकेटीसी करेगी।आज बीकेटीसी ने चंडी देवी मंदिर के प्रबंधन का कार्यभार ले लिया गया है।बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल ने अपनी टीम के साथ चंडी देवी मंदिर पहुंच कर सबसे पहले चंडी देवी मंदिर के दर्शन किये।इसके बाद चंडी देवी मंदिर का चार्ज लिया।
इस दौरान बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बीकेटीसी की टीम ने चंडी देवी ने संचालन की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने अपने स्टाफ भी वहां पर बिठा दिया है।ये टीम साप्ताहिक रिपोर्ट उच्च न्यायालय को देगी।फिलहाल उन्होंने चार स्टाफ की टीम चंडी देवी मंदिर में बिठाई है। ये टीम हर दिन की रिपोर्ट तैयार करेगी।
वहीं मंदिर के ट्रस्टी ने कहा हमें संरक्षक के तौर पर उच्च न्यायालय की ओर से बीकेसीटी मिली है। इसके बाद मंदिर में सुविधाएं श्रद्धालुओं को मिलेंगी।इससे मंदिर का संचालन बेहतर तरीके से होने के साथ ही नई व्यवस्थाओं की भी शुरुआत होगी।
आपको बताते चलें कि हरिद्वार चंडी देवी मंदिर के तत्कालीन महंत रोहित गिरी पर बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप था। इसके साथ महंत ने अपनी पहली पत्नी पर मंदिर में चोरी करने का आरोप लगाया था। जिसे लेकर मुकदमा भी दर्ज करवाया गया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ती राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने महंत की पहली पत्नी को अग्रिम जमानत दे दी थी। इसके साथ ही इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तिथि नियत की गई है।मामले के अनुसार महंत की पहली पत्नी ने अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायलय में याचिका दायर की थी। जिसमें कहा गया कि उनका विवाह मंदिर में महंत के साथ हुआ। उसके बाद महंत ने उन्हें बिना बताए दूसरी शादी कर ली।उसके बाद वर्तमान में वे लिव इन में रह रहे हैं। जब उन्होंने इसका पता करवाया गया तो यह सब सही निकला। जिसपर उनके द्वारा एक प्राथमिकी दायर की गई। इसके बाद महंत ने मंदिर चोरी का मुकदमा उनके खिलाफ़ दर्ज करवा दिया।इसी को आधार मानकर उन्होंने उच्च न्यायलय में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र पेश किया था। जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उन्हें राहत दी थी। न्यायालय ने कहा अग्रिम आदेश तक मंदिर का संचालन बदरी केदार मंदिर समिति कमेटी करेगी।
- jdbzbnNJ
- अनंत अंबानी के जन्मदिवस पर परमार्थ गंगा तट पर सेवा, संस्कार और समर्पण का दिव्य संगम💫परमार्थ निकेतन द्वारा पूज्य संतों, अनेक गुरूकुलों के ऋषिकुमारों, विद्यार्थियों, आचार्यों, देश विदेश से आये योगियों, साधकों, पर्यटकों और निराश्रितों को कराया भोजन🌟प्रातःकालीन यज्ञ, गौपूजन एवं गंगा आरती में अनंत अंबानी जी की दीर्घायु और सेवा-पथ हेतु मंगलकामनाएँ✨प्रातःकाल परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने शिवाभिषेक कर अर्पित की मंगल कामनायें💫पूज्य स्वामी जी ने स्वयं परोसा भोजन✨परमार्थ गंगा तट से प्रवाहित हुई सेवा गंगा
- “जीवन के हर क्षेत्र में सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाएं”– रंजन कुमार
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हरिद्वार ,कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक (देखें वीडियो)
- मां काली का स्वरूपसंहार के साथ-साथ अनंत वात्सल्य का भी प्रतीक है महंत रजनी गिरी महाराज
- भुगतान न होने से देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों की रही ‘काली दिवाली’
- कुंभ-2027: भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने पर जोर
- पीएनबी ने ‘प्रथम सतत वित्त नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026’ में वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र को एक मंच दिया
- जिलाधिकारी हरिद्वार की लोक अदालत में उत्तराखंड क्रांति दल के हस्तक्षेप के बाद ‘सुमन नगर’ की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के आदेश; जलभराव, मगरमच्छ संकट और पृथक ग्राम पंचायत गठन को लेकर प्रशासन सख्त।
- आगामी नवरात्र पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सघन कार्रवाई, ब्लिंकिट वेयरहाउस में मिलीं गंभीर अनियमितताएं
- कुंभ मेला-2027 : मेलाधिकारी ने कहा कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई, समयबद्ध ढंग से योजनाएं पूरी करने के निर्देश
- मोहम्मद दीपक को आज़ाद अली का बड़ा ऑफर किसी भी विधानसभा से लड़ ले चुनाव , जन अधिकार पार्टी (ज) अपने बलबूते पर लड़ाएगी चुनाव
- गुरुदेव की कृपा से ही मानव जीवन सार्थक हो सकता है– माया देवी महाराज
- विश्व विज्ञान दिवस-शांति एवं विकास हेतु विज्ञापन🌸भारतीय ज्ञान, अध्यात्म और सनातन संस्कृति के आलोक में विज्ञान का संदेश✨गंगा सस्टेनेबिलिटी रन, मां गंगा के संरक्षण की एक अद्भुत पहल💥परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश और विवेकानन्द यूथ कनेक्ट फाउंडेशन की संयुक्त तत्वाधान में आयोजित🌺स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने गंगा सस्टेनेबिलिटी रन के विजेताओं को वितरित किये पुरस्कार

