Header Ad

एंकर कर्मचारियों का वेतन विवाद: एसडीएम के साथ हुई बैठक, कल सुबह होगी अंतिम वार्ता

एंकर कर्मचारियों का वेतन विवाद: एसडीएम के साथ हुई बैठक, कल सुबह होगी अंतिम वार्ता

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के सिडकुल स्थित एंकर पैनाशोनिक कंपनी के कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों धरना प्रदर्शन चला रहा है।कम्पनी मैनेजमेंट और कर्मचारियों की हरिद्वार केउपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के साथ मामले समाधान को लेकर एक बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की वेतन संबंधित मांगों पर वार्ता कर चर्चा की गई। तीनों पक्षों – कर्मचारी प्रतिनिधि, एंकर अधिकारी और एसडीएम – के बीच चर्चा सकारात्मक रही और यह तय किया गया | कि मामले के अंतिम समाधान हेतु कल सुबह 10:00 बजे पुनः बैठक की जाएगी।एसडीएम जितेंद्र कुमार ने यह आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। यह बैठक कर्मचारियों
की लंबित वेतन संबंधी मांगों को हल करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button