Header Ad

रोटरी हरिद्वार की सेवा निरंतर जारी… कावड़ यात्रा 2026

रोटरी हरिद्वार की सेवा निरंतर जारी… कावड़ यात्रा 2026

हरिद्वार..।रोटरी हरिद्वार की ओर से आईपी-4, बेगमपुर में हमारे पूर्व अध्यक्ष ब्रिज मोहन गुप्ता पिछले चार दिनों से पूरे समर्पण के साथ मोर्चा संभाले हुए हैं। उनके कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से जूस वितरण का संपूर्ण कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

पिछले चार दिनों में इस केंद्र से 850 बॉक्स, अर्थात लगभग 25,000 जूस की बोतलों का वितरण कांवड़ यात्रियों के बीच किया जा चुका है।

रोटरी हरिद्वार के इस विशाल सेवा अभियान में जूस की संपूर्ण व्यवस्था एवं सहयोग Emami Group द्वारा प्रदान किया जा रहा है। उनके इस सहयोग से हजारों कांवड़ यात्रियों तक समय पर सेवा पहुँचाना संभव हो सका है। रोटरी हरिद्वार उनके इस सामाजिक सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।

इस संपूर्ण जूस वितरण अभियान का समन्वय एवं पर्यवेक्षण रोटरी हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक सारस्वत के निर्देशन में किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न सेवा केंद्रों पर जूस वितरण का कार्य निरंतर एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है।

रोटरी हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. नीला माधव साहू ने इस सेवा अभियान में योगदान देने वाले सभी रोटेरियनों, स्वयंसेवकों, Emami Group तथा सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सेवा-भावना के कारण ही हजारों कांवड़ यात्रियों तक यह सेवा निरंतर पहुँचाई जा रही है।

रोटरी हरिद्वार अपने सभी समर्पित सदस्यों एवं सहयोगियों के साथ सेवा, समर्पण और मानवता के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button