Header Ad

कांवड़ियों की सेवा में जुटा HRDA, जलपान वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर बना आस्था का केंद्र

कांवड़ियों की सेवा में जुटा HRDA, जलपान वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर बना आस्था का केंद्र


हरिद्वार, 5 अगस्त 2026।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा एवं सेवा के उद्देश्य से विशेष जलपान वितरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवड़ियों को फल, ब्रेड पकोड़े, चाय, पेयजल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्राथमिक उपचार की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर HRDA के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में जुटे रहे। शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने जलपान ग्रहण किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्रद्धालुओं ने प्राधिकरण की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए सेवा कार्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित यह सेवा शिविर पूरे दिन सुचारु रूप से संचालित रहा। HRDA ने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button