उतरी हरिद्वार कई इलाकों में रात्रि 6 घंटे तो सुबह 8 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद होने से जनता यात्री रहे परेशान। व्यापारियों का सामान खराब तो होटल धर्मशाला वाले रहे परेशान। विद्युत विभाग द्वारा भूमिगत लाइन सही करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों की लेट लतीफी को बताया जिम्मेदार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला अधिकारी को पत्र भेज उनसे भूमिगत विद्युत लाइन की कमियों से जनता को आ रही परेशानी से अवगत करवाते हुए बताया कि रोजाना उतरी हरिद्वार के कई क्षेत्र रात्रि हो या दिन जिसमें भूपतवाला, सत्यम विहार, गंगा विहार, जसविंद्र, खड़खड़ी सहित भारतमाता पुरम से हरकी पोड़ी तक का क्षेत्र विद्युत विभाग की लापरवाही जिसकी जिम्मेदारी मुख्य रूप से भूमिगत विद्युत लाइन है के कारण कई कई घंटों बिजली संकट झेल रहे है ।लापरवाह भूमिगत ठेकदारों लेट लतीफी रात्रि में कार्य न करने आने से जनता परेशान है यात्रा सीजन अगले 10 दिन में शुरू है आगे गर्मी सीजन है लेकिन इनकी व्यवस्थाएं खराब होती जा रही है अगर जल्द व्यवस्था न सुधरी तो सड़को पर उतरकर इनके खिलाफ आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। मुख्य रूप से मनोज सिंह, लाल जी यादव, अमित शर्मा, हरिमोहन भारद्वाज, विवेक शर्मा, आनंद यादव, राम सिंह, देवेंद्र अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, राहुल सिंह रहे
- April 6, 2026
0
28
Less than a minute
You can share this post!
Previous article
✨परमार्थ निकेतन में आयोजित योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स के प्रतिभागियों को प्राप्त हुआ पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य💫विश्व के अनेक देशों से आये योग जिज्ञासु परमार्थ निकेतन के आध्यात्मिक वातावरण में योग, ध्यान, गीता, यज्ञ, सत्संग, गंगा आरती और अनेक आध्यात्मिक🌟परमार्थ स्कूल आॅफ योग, योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स, वेदान्त, गीता सार, ईशोपनिषद्, तत्वबोध, क्रिया योग, शक्ति साधना, योग निद्रा आदि अनेक योग विधाओं का संचालन✨योग जिज्ञासुओं ने पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट कर किया अपनी जिज्ञासाओं का सामाधान
administrator
Related Articles
रुड़की की सियासत में बड़े उलटफेर की आहट!…
- November 15, 2026
40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में शुक्रवार परेड का…
- November 13, 2026

