Header Ad

भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी अलर्ट – सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश

भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी अलर्ट – सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश


हरिद्वार।जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों (SDM), खंड विकास अधिकारियों (BDO) और फील्ड कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखें और फील्ड कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दें, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा, जलभराव या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भारी बारिश के कारण किसी संपत्ति, सार्वजनिक सुविधा या विकास योजनाओं को नुकसान होता है, तो उसका आकलन रिपोर्ट तैयार कर तत्काल जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भेजा जाए।
डीएम ने कहा कि आपदा के समय तेजी और संवेदनशीलता के साथ काम करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनपद के किसी भी हिस्से में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े और राहत एवं बचाव कार्य समय पर संचालित किए जा सकें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button