हरिद्वार, कनखल।
तीर्थ नगरी हरिद्वार की पवित्र भूमि कनखल आज भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठी। प्राचीन गुरु गोरखनाथ गोगा पीर माडी मे सतीकुण्ड श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ एक शानदार और भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस कथा का दिव्य श्रवण भागवताचार्य पूज्य पंडित श्री सुधीर कृष्ण भारद्वाज के दिव्य वाणी से हो रहा है। इस अवसर पर मुख्य यजमान रमन पवार एवं बबीता पवार ने व्यास पूजन एवं श्रीमद् भागवत का पूजन किया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर परिक्रमा की । शिवनगरी कनखल आज किसी आध्यात्मिक मेले सी प्रतीत हो रही थी। हर तरफ “हर हर महादेव” और “राधे-राधे” के जयघोषों की गूंज थी। श्रद्धालु भक्त शिव, राधा-कृष्ण और हनुमान जी के भजनों पर झूमते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। मंदिर की परिक्रमा के बाद कथा मंडप में भव्य मंच पर श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। आज श्री सुखदेव जन्म की कथा का श्रवण कराया जाएगा।

