महोत्सव…. हरिद्वार (उत्तराखंड) में बीते 11 सालों से छठ पूजा का भव्य कार्यक्रम करती है, हर साल हरिद्वार, ऋषिकेश , देहरादून ऊधमसिंह नगर सहित अन्य जिलों में भी छठ पूजा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। पूर्वांचल उत्थान संस्था अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के लिए लगातार कार्य करती है।
पूर्वांचल उत्थान संस्था छठ पूजा, बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा और विश्वकर्मा दिवस जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर हर साल भव्य आयोजन करती है, जिसमें उत्तराखंड में रहने वाले समस्त पूर्वांचली समाज के लोग हिस्सा लेते हैं। पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष सीए आशुतोष पाण्डेय के अनुसार पूर्वांचल उत्थान संस्था का उद्देश्य पूर्वांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और उत्तराखंड में रहने वाले पूर्वांचल समुदाय के लोगों को अपनी जड़ों से जुड़ने में मदद करना है। संरक्षक महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव, महंत आलोक गिरी, संत बालकदास जी महाराज, स्वामी कामेश्वर पुरी, व महासचिव बीएन राय, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री रंजीता झा, रामकिशोर मिश्रा, मिथलेश तिवारी, डॉ नारायण पंडित, प्रशांत राय, राकेश राय, रामप्रसाद सिंह, वरूण शुक्ला, शशि भूषण पांडेय, काली प्रसाद साह, दिलीप कुमार झा, पं विनय मिश्रा, आचार्य भोगेन्द्र झा, पं उद्धव मिश्रा, सचिन चौधरी, रवि शंकर झा, भगवान झा, संतोष कुमार, प्रमोद यादव, गुलाब यादव, विनोद यादव, संतोष पाण्डेय, कामेश्वर सिंह यादव, विनोद साह, अबधेश झा, रामसागर जायसवाल, रामसागर यादव सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग संस्था के माध्यम से समाज की भलाई में जुटे हैं।

