हरिद्वार— गुरुदेव सेवा ट्रस्ट के विमल कुमार ने कुम्भ मेला अधिकारी महोदया सोनिका से मुलाकात कर सिंचाई विभाग के भूखंड पर अवैध कब्जे को लेकर पत्र सोपा l. हरिद्वार में गंगा की मुख्य धारा पर दुधिया बन्द के समीप सदाणी घाट के निकट सिंचाई विभाग का एक भूखण्ड वर्षों से खाली पडा है, जिसका वर्तमान में कोई उपयोग नहीं हो रहा है। जबकि इस भूमि के दोनों ओर पक्के घाटों का निर्माण हो चुका है। इस खाली भूखण्ड पर रख-रखाव न होने के कारण अनाधिकृत कब्जे हो रहे हैं व आस पास क्षेत्रों का कूडा यहां पर डाला जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और गंगा में प्रदूषण बढ़ रहा है।
गुरुदेव सेवा ट्रस्ट के डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस भूखण्ड पर महाकुम्भ 2021 में घाट निर्माण हेतु प्रदेश सरकार से गुरूदेव सेवा ट्रस्ट ने लिखित निवेदन किया था. जिस पर तत्कालिक मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला प्रशासन को सहमति प्रदान कर मानचित्र एवं डी०पी०आर० के लिए आदेशित किया था। जिसके क्रम में सिंचाई विभाग द्वारा घाट का मानचित्र एवं डी०पी०आर० लागत मूल्य 202.24 लाख रूपये मेला प्रतिष्ठान के कार्यालय में समय पर उपलब्ध करा दी गई थी। जिसको माननीय मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा मेला प्रशासन के बजट द्वारा निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई थी। स्वीकृति के पश्चात कोविड-19 की महामारी के चलते व समय कम होने के कारण घाट का निर्माण उस समय नहीं हो सका था।
इस विषय में वर्ष 2024 में पुनः माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार/माननीय सिंचाई मंत्री उत्तराखण्ड सरकार से भी लिखित निवेदन किया गया था. जिस पर माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सिंचाई सचिव महोदय को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था। सिंचाई विभाग हरिद्वार खण्ड द्वारा पुनः मानचित्र एवं डी०पी०आर० तैयार की गई थी परन्तु आगे इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पायी थी। मेलाधिकारी महोदया ने आश्वासन दिया की सिंचाई विभाग से संपर्क कर जल्दी ही घाट का निर्माण कर जाएगा l

