Header Ad

कॉरिडोर के नाम पर तोड़फोड़ व्यापारियों को कतई बर्दाश्त नहीं… राजीव पाराशर

हरिद्वार …भीमगोड़ा स्थित सुखीजा रेस्टोरेंट में भीमगोड़ा खड़खड़ी व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक राजीव पराशर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने व्यापारी एकता पर बल दिया अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष संजीव नैय्यर ने भीमगोड़ा व्यापार मंडल के संघर्ष में स्वर्गीय रविन्द्र नैय्यर के बलिदान को याद किया। प्रदेश मंत्री विजय शर्मा एवं राजन सेठ ने व्यापार मंडल की सफलता के बारे में रहते हुए कहा कि एकता में ही बल है। व्यापार मंडल की जिला महामंत्री प्रदीप कालरा ने कॉरिडोर के नाम पर तोड़फोड़ पर व्यापारी एकता के संघर्ष द्वारा रोक लगाए जाने पर सभी व्यापारियों को बधाई दी। बैठक को गुलशन नैय्यर सुभाष कपिल तरुण नैय्यर , गौरव सचदेवा आदि ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर भीमगोडा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा महामंत्री वैभव सुखीजा और कोषाध्यक्ष बलकेश राजोरिया के प्रयास से पूर्व में संगठन छोड़कर गए व्यापारियों अशोक वर्मा ,धर्मपाल प्रजापति ,राजेश सुखीजा, अमित कामति, गोपी शर्मा ,नूतन सुखिया, राजेश शर्मा ,सुभाष ठक्कर ,शुभम सुखीजा ,हरीश वाधवा ,शंभू यादव, हरीश गुजराल, राजकुमार ने भीमगोड़ा खड़खड़ी व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पराशर ने राजेश सुखीजा ,धर्मपाल प्रजापति और अमित कामति को शहर व्यापार मंडल में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक गुलशन नैय्यर ,अनिल शर्मा, अशोक गुप्ता ,महेश गुप्ता ,सुभाष कपिल ,अमित जैन, तरुण नायर अनुज गिरी ,गौरव सचदेवा, विकास गुप्ता ,आशु अरोड़ा आदि सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा ने किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button