Header Ad

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, तीर्थनगरी में छठ महापर्व का शुभारंभ*** पूर्वांचल जन जागृति संस्था की ओर से 21 वीं कलश यात्रा का भव्य आयोजन***हजारों छठ व्रतियों ने कलश उठाकर लिया, मां गंगा का आशीर्वाद

हरिद्वार । तीर्थनगरी हरिद्वार में लोक आस्था के महापर्व का शानदार आगाज भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया है। पूर्वांचल जागृति संस्था की ओर से आयोजित 21वीं कलश यात्रा में हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने कलश उठाकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार को नहाय खाय के साथ चार दिनों तक चलने वाले पर्व की शुरुआत होगी।
गौरतलब है कि पूर्वांचल जनजागृति संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को 21वीं कलश पद यात्रा का आयोजन विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर और निर्मला छावनी हरिद्वार में किया गया ।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, माननीय विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान राज्य मंत्री सुनील सैनी, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, शिवालिक नगर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा , तथा संस्था के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी संतोष आनंद देव जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांत नंद महाराज के साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी, अतुल वशिष्ठ, पार्षद आकर्षिका शर्मा, हितेश चौधरी, इष्ट देव सोनी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आरंभ भगवान सूर्य देव की पूजा के साथ हुआ। इसके पश्चात कलश पूजन किया गया और सभी श्रद्धालु महिलाओं को कलश का वितरण माननीय मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।
विष्णु लोक कॉलोनी से यह कलश पदयात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। विष्णु लोक से आरंभ होकर यह कलश पदयात्रा, निर्मला छावनी, अपर रोड, हर की पोड़ी पहुंची। जहां पर गंगा सभा के पदाधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ और उज्ज्वल पंडित द्वारा सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। गंगा पूजन करने के पश्चात सभी महिलाओं अपने अपने क्षेत्रों को वापिस हुईं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे। यह पदयात्रा बड़ी धूमधाम से पूर्वांचल वासियों के द्वारा निकाली जाती है जिसमें घोड़े, रथ, पालकी बैंड बाजे और झांकियां शामिल रही।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांचल जन जागृति संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है इसमें ललिता मिश्र, मनोज कुमार शुक्ला , संस्थापक अध्यक्ष कमलेश्वर मिश्र जी, ब्रह्म दत्त चौबे, सुनील पांडे, दिनेश पांडे, अखिलेश सिंह चौहान, शशि भूषण पांडे, शिवनंदन मौर्य, शिव शंकर पांडे, अंजनी चौबे, वीरेंद्र, नंदलाल, उमेश पाठक, संजय मौर्य, आशीष झा, निशिकांत शुक्ला, विनोद मिश्रा, अमित नायक , शैलेश, अवधेश, विपिन ठाकुर, अरुण सिंह, दिगेश्वर मिश्र, आनंद तिवारी, उपेंद्र श्रीवास्तव, रामदयाल, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button