Header Ad

नगर क्षेत्र में फूटपाथ को सुव्यवस्थित करने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ कि गयी बैठक।

नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सभी व्यापारियों से अपनी दुकाने के सामने फुटपाथ एवं नालियों के उपर रखे जा रहे सामान को स्वयं चार दिन के भीतर हटाने कि, की गई अपील।

तय समय पर फुटपाथ को खाली एवं सामान न हटाए जाने पर फुटपाथ को प्रशासन द्वारा खाली कराते हुए सामान को किया जाएगा जब्बत।

शहर से अतिक्रमण हटाने एवं अवैध रूप से संचालित हो रही रेड़ी ठेली निगरानी के लिए नगर मजिस्ट्रेट ने नगर निगम को दिए जेब्रा फोर्स तैनात करने के निर्देश।

हरिद्वार, 20 सितम्बर, 2025-नगर क्षेत्र में फुटपाथ,नाली एवं सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं यातायात को सुव्यवस्थित ढ़ग से संचालित करने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने उपस्थित व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि आम जन मानस के लिए फुटपाथ पर चलने में कोई परेशानी न हो एवं यातायात को सुव्यस्थित करने के लिए सभी व्यापारियों से अपनी अपनी दुकानें के आगे फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर एवं सड़क किनारे रखे सामान को स्वयं हटाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए उन्होंने सभी व्यापारियों को चार दिन का समय दिया गया है कि चार दिन के भीतर स्वयं फुटपाथ एवं नालियों को खाली कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा की किसी भी व्यापारियों द्वारा चार दिन के भीतर सामान नहीं हटाया जाता है तो प्रशासन द्वारा फुटपाथ को खाली कराते हुए सामान को जब्त किया जाएगा, साथ ही अर्थ दण्ड भी वसूला जाएगा। उन्होंने सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि इसके लिए प्रशासन का फुटपाथ से सामान हटाने में सहयोग करें तथा इसकी सूचना सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी उपलब्ध कराई जाए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button