Header Ad

हरिद्वार: संत ने एसएसपी को भेजी सख़्त शिकायत – अवैध कब्ज़ा व प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

हरिद्वार।
धार्मिक नगरी हरिद्वार में पवित्र स्पथ  श्री श्री आदि गुरु योग मठ में संत योगी स्वामी सत्य प्रकाश महाराज वर्षों से लोगों को निशुल्क  स्वस्थ कर रहे हैं। भू माफिया इस आश्रम की भूमि पर कब्जे की कोशिश में हैं  योगी स्वामी सत्य प्रकाश महाराज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार को दिए गए पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि 20 अगस्त 2025 की सुबह 8:30 बजे वे अपनी श्रम दान कर रहे थे, तभी आश्रम में घुस कर  कुछ असामाजिक तत्वों ने आकर मुझ कर हमला बोल दिया और  आश्रम में  फोड कर दी और सामान लूटने लगे। 

संत का आरोप है कि  प्रार्थीको नाली गली गलोच करने पीटने तथा आश्रम में तो फोड और सामान लूटने लगे । पत्र में कहा गया है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को तुरंत सूचित करने के बावजूद किसी ने भी कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि प्रशासन को बार-बार जानकारी देने के बावजूद धार्मिक नगरी  में  कुम्भ भूमि पर अवैध कब्ज़ा  आम हो गया है। संत का कहना है कि एक संत और आश्रम पर हमला करना यह न केवल अधिकारों का हनन है बल्कि धार्मिक आस्था के साथ भी खिलवाड़ है।

संत ने एसएसपी से सख़्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह इस मामले को उच्च स्तर पर उठाने के लिए बाध्य होंगे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button