Header Ad

*आपदा की घड़ी में प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड को संवेदनशील संबल: त्रिवेन्द्र*

देहरादून। देहरादून में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भावुक हो उठे। उन्होंने प्रभावित जनों को यह भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार पूरी शक्ति व संसाधनों के साथ हर परिवार के साथ खड़ी है।

प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड के लिए ₹1200 करोड़ की तात्कालिक सहायता की घोषणा की। इसके अतिरिक्त दिवंगतों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद, अनाथ बच्चों के लिए PM CARES for Children योजना तथा क्षतिग्रस्त घरों, विद्यालयों, खेतों, बागवानी, होटल और अन्य बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण हेतु विशेष सहयोग का आश्वासन दिया। आवश्यकतानुसार नियमों में बदलाव करने की भी उन्होंने बात कही।

इस अवसर पर सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी के इस स्नेह, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प के लिए प्रदेशवासियों की ओर से मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह सहयोग पुनर्वास और पुनर्निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button