Header Ad

लोगों के सिर चढ़कर बोला जादू हाउसफुल रहा पहला शो शुभारंभ बैंक्वेट हॉल में हुआ जादूगर सम्राट शिवम के शो भव्य उदघाटन — समाजसेवी एवं भाजपा नेता विशाल गर्ग ने फीता किया काटकर शुभारंभ

हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित शुभारंभ बैंक्वेट हॉल में जादूगर सम्राट शिवम ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम 13 जून 2025 (शुक्रवार) की शाम 7ः30 बजे शुरू हुआ, जहां दर्शकों ने जादूगर सम्राट शिवम की अनोखी कलाओं और कारनामों का भरपूर आनंद लिया।जादूगर ने कार्यक्रम के दौरान तरह-तरह के चमत्कारिक करतब दिखाकर लोगों का दिल जीता — जैसे फ्रेम से जीवित कबूतर निकालना, मुँह से ब्लेड निकालना, व्यक्ति को हवा में उड़ाकर असंभव कारनामा किया इत्यादि — जिसने दर्शकों का दिल जीत कर भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम ने हर वर्ग का दिल जीता, साथ ही लोगों ने इसकी जमकर तारीफ किया।

यह कार्यक्रम आज (13 जून)से शुरू होकर एक माह तक चलेगा, जिसके तहत हर रोज नए कारनामे दर्शकों के मनोरंजन के लिए पेश किए जाएंगे। शुभारंभ ने एक नए मनोरंजन कार्यक्रम की नींव रखने का काम किया, जो हरिद्वारवासियों के जीवन में नए रंग भरने आया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button