Header Ad

पत्रकार सुरक्षा आयोग का जल्द से जल्द गठन करे सरकार-राकेश वालिया

पत्रकार सुरक्षा आयोग का जल्द से जल्द गठन करे सरकार-राकेश वालिया

जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. की बैठक आयोजित

हरिद्वार, 13 जून। पुराना रानीपुर मोड़ स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित जिला प्रेस क्लब हरिद्वार रजि. की बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून, फर्जी पत्रकारों की जांच, संगठन विस्तार सहित कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने कहा कि जिला प्रेस क्लब हरिद्वार सिर्फ संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है। संगठन में अनुशासनहीनता और पत्रकारों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून या पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग को लेकर जिला प्रेस क्लब हरिद्वार का प्रतिनिधि मंडल जल्दी ही मुख्यमंत्री से मिलेगा। महामंत्री अनिल बिष्ट ने संगठन की बैठक तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा से पदाधिकारियों और सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा की संगठित होकर ही अपने हक की लड़ाई लड़ी जा सकती है। पत्रकार सुरक्षा कानून बनने से पत्रकारों के साथ होने वाले शोषण, मारपीट, झूठे मुकदमे, जैसे अपराधों से पत्रकार को अपने कार्यक्षेत्र में राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकार हित में कोई ना कोई अच्छा निर्णय जरूर लेंगे। उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि देश के चौथे स्तंभ की गरिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्रकारिता की आड़ में धूमिल किए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों की छवि पर भी असर पड़ रहा है। कहा कि पत्रकारों और पत्रकारिता की छवि धूमिल करने वाले कथित पत्रकारों पर कार्यवाही किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब हरिद्वार सदैव पत्रकार हित में कार्य करता आया है। जिला प्रेस क्लब हरिद्वार हर उस पत्रकार के साथ है। जिसका किसी भी प्रकार से शोषण हुआ है या हो रहा है। बैठक मे सद्दाम हुसैन, दीपक झा, अशोक पांडे, विजय प्रजापति, सागर कुमार, अवधेश भूमिवाल, कुणाल शर्मा, कमल शर्मा, सोनू कुमार, राकेश कुमार वर्मा, गणेश भट्ट, रोहित, राजू, सर्वेंद्र कुमार, रितेश तिवारी, सनोज कश्यप, नौशाद अली, मुमताज आलम खान, सोनू, मनोज कश्यप, मोहम्मद नदीम, नरेश मित्तल, कुणाल शर्मा आदि जिला प्रेस क्लब पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button