Header Ad

टिहरी विस्थापित क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए भाकियू ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार मे भारतीय किसान यूनियन (सर्व) व भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के पदाधिकारियो ने हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का स्वागत कर उन्हे एक ज्ञापन सौपा, इस दौरान भारतीय किसान यूनियन सर्व के राष्ट्रीय सलाहकार महावीर रावत ने कहा की उत्तराखंड के टिहरी की जनता के अभूतपूर्व त्याग के परिणाम स्वरूप टिहरी बांध का निर्माण संभव हो पाया है और सैकड़ो टिहरी छेत्र के परिवार इस बांध निर्माण के कारण हरिद्वार के टिहरी विस्थापित छेत्र मे विस्थापित किये गये थे तो वही इतने समय विस्थापन होने के बाद भी अब मौजूदा समय मे भी यहाँ की जनता को कई समस्याओ से जुझना पड़ रहा है तो वही हरिद्वार प्रशासन से मांग करते है टिहरी विस्थापित छेत्र की समस्याओ का जल्द से जल्द निदान किया जाये, तो वही इस दौरान भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा की भाकियू (सर्व) व उनकी यूनियन सयुक्त रूप से मैदानी कर्षकों की हितों की लड़ाई लड़ने के साथ साथ पर्वतीय किसानों की समस्याओ के निस्तारण के लिये भी जल्द पहाड़ो पर भी एक मजबूत टीम का गठन करेगी, जिससे पहाड़ के दूरदराज किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठा समस्या का निदान करवाया जायेगा, इस दौरान मुख्यरूप से भाकियू (सर्व) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, श्री मती सुरेंद्रा शर्मा (प्रदेश महिला अध्यक्ष), रजत अग्रवाल (प्रदेश मीडिया प्रभारी), विनेश उनियाल (प्रदेश सचिव) श्री मती मधु नौटियाल (प्रदेश महिला उपाध्यक्ष) प्रदेश सचिव गब्बर सिंह आदि मुख्यरूप से
मौजूद रहे

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button