Header Ad

बेटी को प्रेमी संग देख आग बबूला हुई मां, सरेआम चप्पलों से धुना, पुलिस ने शांत कराया मामला

बेटी को प्रेमी संग देख आग बबूला हुई मां, सरेआम चप्पलों से धुना, पुलिस ने शांत कराया मामला

Haridwar News: हरिद्वार के रुड़की में शहर की पुरानी कचहरी के बाहर बुधवार को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महिला ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को सरेआम चप्पलों से पीट दिया. इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई

जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से रुड़की की रहने वाली है और उसकी शादी करीब चार साल पहले देवबंद निवासी युवक से हुई थी. वर्तमान में युवती का पति विदेश में नौकरी करता है. बताया जा रहा है कि पति के बाहर जाने के बाद युवती के एक युवक से प्रेम संबंध बन गए. बुधवार को प्रेमी जोड़ा किसी निजी कार्य से पुरानी कचहरी क्षेत्र पहुंचा था, तभी अचानक वहां युवती की माँ भी पहुंच गई.

बेटी और उसके प्रेमी को चप्पलों से पीटा
अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखकर महिला आपा खो बैठी और चप्पल निकालकर दोनों पर टूट पड़ी. महिला ने न सिर्फ अपनी बेटी, बल्कि उसके प्रेमी को भी चप्पलों से पीटा. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग तमाशा देखने के लिए जमा हो गए. राहगीर इस दृश्य को देखकर दंग रह गए, कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस ने शांत कराया मामला
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को भीड़ से अलग कर शांत कराया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें कोतवाली लाकर पूछताछ शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पारिवारिक पृष्ठभूमि और संबंधों की भी जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button