Header Ad

40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में शुक्रवार परेड का आयोजन

अनुशासन, सेवा और समर्पण ही हमारी पहचान।

हरिद्वार….13 नवम्बर 2026 को 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेनानायक महोदय श्री आयुष अग्रवाल, IPS द्वारा परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया तथा परेड का निरीक्षण कर जवानों के अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा का अवलोकन किया गया।

परेड के उपरांत सेनानायक महोदय द्वारा वाहिनी परिसर स्थित RTC भोजनालय, RTC बैरक, ड्यूटी दल बैरक एवं विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा जवानों के लिए बेहतर आवासीय एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर उपसेनानायक श्री जोधराम जोशी, शिविरपाल श्री आदेश कुमार, RI RTC श्री गणेश लाल, सहायक शिविरपाल श्री पीताम्बर दत्त नौटियाल, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

administrator

Related Articles

Call Now Button