Header Ad

त्योहारी अवधि में अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर सख्ती, 45 चालान

त्योहारी अवधि में अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर सख्ती, 45 चालान

त्योहारी अवधि में अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर सख्ती, 45 चालान

हरिद्वार 7 नवम्बर 2026

       सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि त्योहारी अवधि में यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने तथा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली रोकने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशों पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में इंटरसेप्टर प्रभारी सुश्री वरुणा सैनी द्वारा अभियान संचालित किया गया।

      अभियान के दौरान विशेष रूप से ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा सहित यात्री वाहनों की जांच की गई। ओवरलोडिंग, निर्धारित दर से अधिक किराया वसूली, परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं अन्य अभियोगों में कुल 45 चालान किए गए।

     चेकिंग के साथ वाहन चालकों की काउंसलिंग भी की गई। उन्हें स्पष्ट रूप से सचेत किया गया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही का लाभ उठाकर अधिक किराया न वसूलें तथा निर्धारित यात्री क्षमता और परमिट शर्तों का पालन करें। चालकों को यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने और सुरक्षित ढंग से वाहन संचालित करने के लिए भी जागरूक किया गया।

    परिवहन विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि अधिक किराया मांगे जाने की स्थिति में वाहन का पंजीकरण नंबर तथा यात्रा का विवरण सुरक्षित रखते हुए विभाग को शिकायत दें, ताकि प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
administrator

Related Articles

Call Now Button