Header Ad

कुंभ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकरमुख्य सचिव आनंदवर्धन ने समीक्षा बैठक करकुंभ मेला 2027 से संबंधित निर्माण कार्योकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभीआपत्तियों का निराकरण कर अगले 3 दिनोंमें निर्माण कार्यों के शासनादेशजारी करने के निर्देश दिए।

कुंभ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकरमुख्य सचिव आनंदवर्धन ने समीक्षा बैठक करकुंभ मेला 2027 से संबंधित निर्माण कार्योकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभीआपत्तियों का निराकरण कर अगले 3 दिनोंमें निर्माण कार्यों के शासनादेशजारी करने के निर्देश दिए।

देहरादून —मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कुंभ मेले के लिए भूमि अधिग्रहण और भूमि आवंटन की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर ली जाए। उन्होंने कहा कि विभागों और संस्थानों को आवंटन होने वाली भूमि को 30 जून तक आवंटित कर दिया जाए। उन्होंने आयुक्त गढ़वाल को भूमि अधिग्रहण एवं आवंटन प्रक्रिया कुंभ मास्टर प्लान में शामिल किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्माणदायी संस्थाओं द्वारा मेला क्षेत्र के अंतर्गत अपने कार्यालयों को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी आवश्यक तैनातियां शीघ्र से शीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनिवार्य रूप से कराये जाने वाले अस्थायी प्रकृति के कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू किए जाने की बात कही।

मुख्य सचिव ने कुंभ मेला क्षेत्र के लिए रेलवे एवं सड़क मार्ग यातायात प्लान तैयार कर फाइनल किए जाने हेतु मेलाधिकारी कुंभ, आईजी कुंभ और डीआरएम मुरादाबाद को शीघ्र बैठक कर सभी बुनियादी आवश्यकताएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार, नजीबाबाद और मंगलौर
की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए NHAI
एवं PWD के स्तर से होने वाले निर्माण और
मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने कुंभ क्षेत्र के आसपास के जनपदों में भी ट्रैफिक प्लान और पार्किंग सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए।
उन्होंने आकस्मिक यातायात प्लान भी तैयार
रखे जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कुंभ मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न लोककलाओं के निपुण कलाकारों को इससे अपनी संस्कृति देश विदेश तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
बैठक में शासन के विभागों के सचिव, आयुक्त गढ़वाल, मेला अधिकारी,आई जी कुंभ मेला,सहित उनको अधिकारी मौजूद रहे।

cmpushkersinghdhami #मुख्यसचिव #aanandvardhan #SonikaSingh #मेलाअधिकारी #kumbhmela2027

हरिद्वार

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button