Header Ad

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर स्टूडेंट्स ने सीखी जमीनी हकीकत…( देखें वीडियो)“लोकतंत्र की पाठशाला बना जिला पंचायत कार्यालय”

पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की मजबूत नींव — चौधरी किरण सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह ने सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि


“पंचायती राज व्यवस्था भारत के लोकतंत्र की मजबूत नींव है। यह गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के साथ-साथ आम जनता को निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाती है। विद्यार्थियों को इस प्रणाली से परिचित कराना बेहद आवश्यक है, ताकि वे जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।”

🏛️पाठ्यपुस्तकों से परे लोकतंत्र की सजीव और प्रेरणादायक सीख!
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला पंचायत कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण कर लोकतंत्र की वास्तविक कार्यप्रणाली को करीब से समझा। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक जीवंत अनुभव साबित हुआ, जहां उन्होंने स्थानीय शासन के कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और जाना।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौधरी किरण सिंह, अपर मुख्य अधिकारी श्री संजय खंडूड़ी, अभियंता ईश्वर चंद, टैक्स ऑफिसर श्री सतीश बिजलवन, उज्जवल चौहान (JE), दर्शन, अनसुल चौधरी, बृजमोहन, प्रदीप चौहान, अरविंद कुमार सहित अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

विद्यालय की ओर से संयुक्त निदेशक श्री सिद्धार्थ अहलूवालिया के मार्गदर्शन में शिक्षकगण—लोकेश सैनी, वाणी वर्मा एवं त्रिवेणी जोशी—ने विद्यार्थियों के साथ सहभागिता निभाई और इस शैक्षिक यात्रा को सफल बनाया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button