Header Ad

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह – 2026

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह – 2026

पाठ्यपुस्तकों से परे लोकतंत्र की सीख

हरिद्वार —राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्थानीय शासन के नेताओं के साथ सार्थक संवाद के लिए जिला पंचायत कार्यालय का दौरा किया।

विद्यार्थियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौधरी किरण सिंह, जिला पंचायत सदस्य दर्शना सिंह, ए.एम.ए. श्री संजय खंडूरी एवं अन्य स्टाफ सदस्यों से भेंट की और बातचीत की।

श्री किरण चौधरी ने विद्यार्थियों को पंचायती राज व्यवस्था के गठन का कारण और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र में इसके महत्व के बारे में समझाया। हमारे जिज्ञासु अचीवर्स ने उनसे कई प्रश्न पूछे और स्थानीय स्वशासन की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से समझा। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक श्री सिद्धार्थ अहलूवालिया, शिक्षकों में लोकेश सैनी, वाणी वर्मा एवं त्रिवेणी जोशी शामिल थे!

इस अवसर पर ईश्वर चंद्र अधिशासी अभियंता, सतीश बिजलवान टैक्स ऑफिसर, उज्जवल चौहान जेई, अंशुल चौधरी, बृजमोहन,दर्शना, प्रदीप चौहान अरविंद कुमार आदि जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे l

अंत में अधिकारियों ने प्रोत्साहन स्वरूप विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए। इस ज्ञानवर्धक अनुभव के लिए जिला पंचायत कार्यालय का हार्दिक धन्यवाद!

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button