हरिद्वार –श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय जनता को बाद तक मिले अर्धकुंभ बजट से हुए कार्यों का लाभ । सी सी आर पर मुख्य सचिव से भेंट कर महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी, प्रांतीय व्यापार मंडल जिला महामंत्री संजय त्रिवाल, वरिष्ट व्यापारी नेता प्रदेश उपाध्यक्ष तेज प्रकाश साहू ने संयुक्त रूप से अर्धकुंभ में होने वाले 10 सूत्रीय मुख्य बिंदुओं का ज्ञापन मुख्य सचिव को सौंप कई मांगे जनहित में रखी। जिसमें मुख्य रूप से सुनील सेठी , संजय त्रिवाल,तेज प्रकाश साहू ने मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि अर्ध कुंभ कार्यों के दौरान सबसे मुख्य सीवर कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़को की ढंग से गुणवत्ता के साथ मिट्टी बजरी कंक्रीट भर सड़के बनाई जाए अन्यथा बारिशों के बाद ये खोखली सड़के बैठ जाएंगी, भीमगोड़ा कुंड का जीर्णोद्धार गुणवत्ता के साथ करवाया जाए क्योंकि पूर्व में भी काफी बजट लगाने के बाद भी भीमगोड़ा कुंड की स्थिति जस की तस है । विद्युत विभाग के टूटे बक्से भूमिगत की लाइन सीवर कार्यों से जगह जगह ज्वाइंट लगा चलाई जा रही है जो अर्ध कुंभ में भारी दुर्घटना के साथ जनता की परेशानी बनेगी, जल निगम के अवैध कनेक्शनों के कारण वैध लोगों को जल की आपूर्ति पूरी नहीं मिल रही अर्ध कुंभ के दौरान पूर्व की तरह स्थाई प्याऊ बनवाए जाए । जगह जगह अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके सुलभ शौचालयों की व्यवस्था समुचित कार्रवाई जाए निगम की खाली जमीनों पर अतिरित स्थाई शौचालय बनवाए जाए, हेरिटेज पोल सहित डिवाइडरों की हालत सुधारी जाए , हिल बाई पास मार्ग का गुणवत्ता के साथ कार्य कर उसे आम जनता के लिए खोला जाए, चिकित्सा का विशेष ध्यान रखते हुए डॉक्टरों की समुचित व्यवस्था का प्रबंध, बस अड्डे का उक्त स्थान पर ही विस्तारीकरण कर स्थानीय जनता , श्रद्धालुओं को उसका लाभ दिया जाए । राहगीरों श्रद्धालुओं के लिए धूप बारिश से बचने के स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए घाटों के किनारे शेड का निर्माण किया जाए , हरकी पोड़ी को भिखारी सहित असामाजिक तत्वों से मुक्त किया जाए।
- April 2, 2026
0
50
Less than a minute
You can share this post!
Previous article
परमार्थ निकेतन में श्री हनुमान जयंती का दिव्य, भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन🪷परमार्थ निकेतन में श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सुंदरकांड का भक्तिमय पाठ सम्पन्न🌹परमार्थ निकेतन के हनुमान घाट पर विशेष योग सत्र का आयोजन🌸नारी रत्न श्रीमती राजेश्वरी जी मोदी द्वारा ‘कुबेर का खजाना’ विषय पर प्रेरणादायी उद्बोधन🌼पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी एवं साध्वी भगवती सरस्वती जी का पावन सान्निध्य एवं उद्बोधन🍀पूज्य स्वामी जी ने हनुमान चिंतन एवं हनुमान चालीसा के गहन आध्यात्मिक सूत्रों का कराया दर्शन🌸“चौरासी लाख योनियों के चक्र से मुक्ति का सरल मार्ग है हनुमान चालीसा” स्वामी चिदानन्द सरस्वती*
administrator
Related Articles
आर्य समाज भेल हरिद्वार के 62वें वार्षिकोत्सव पर…
- November 15, 2026
रुड़की की सियासत में बड़े उलटफेर की आहट!…
- November 15, 2026

