Header Ad

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान की चिल्लावाली रेंज में वन्यजीव फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार — सोनी इंडिया ने राजाजी राष्ट्रीय उद्यान की चिल्लावाली रेंज में वन्यजीव फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला प्रकृति एवं वन्यजीव फोटोग्राफर भूमेश भारती और सोनी सेंटर डिजिटल एरीना, देहरादून के सहयोग से आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में देहरादून, दिल्ली, मसूरी और अन्य स्थानों से आए वन्यजीव फोटोग्राफरों ने विशेष आमंत्रण पर भाग लिया। सोनी अल्फा स्पेशलिस्ट रोहित गौतम ने कैमरा सेटिंग्स और वन्यजीव फोटोग्राफी की आसान तकनीकों की जानकारी दी। सोनी टीम ने उन्नत कैमरा और लेंस का हैंड्स-ऑन अनुभव भी कराया।

कार्यशाला में सोनी इंडिया से विनय भडोरिया, राजेश सेमवाल और शेखर सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जंगल सफारी, वन्यजीव दर्शन और फोटो रिव्यू सत्र के साथ हुआ।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button