Header Ad

भेल कर्मी की पुत्री जिज्ञासा ने लहराया प्रतिभा का परचम नीट 2025 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राजकीय मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिला

नीट 2025 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राजकीय मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिला

नीट 2025 की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राजकीय मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिला

हरिद्वार । ब्लॉक 2, हीप, बीएचईएल, हरिद्वार में वरिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत बृजेश कुमार की पुत्री जिज्ञासा ने नीट 2025 के परीक्षा मे सफलता हासिल करते हुए तृतीय चरण की काउंसलिंग मे राजकीय मेडिकल कालेज कुशीनगर, (निकट गोरखपुर) उत्तर प्रदेश मे एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिला प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि इस बार की नीट प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र विगत कई वर्षों की तुलना मे कठिन था। जिज्ञासा की माता सुषमा कुमारी ने बताया कि बेटी ने एन.टी.ए. द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) प्रवेश परीक्षा मे भी 95.57% के साथ क्वालीफाई किया था। साथ ही कुछ ही महीनो पूर्व एम्स दिल्ली द्वारा आयोजित बी.एस.सी. नर्सिंग (आनर्स) जो कि राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा होती है। जिसमे पूरे भारत में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए मात्र 192 सीट होती है। कठिन प्रतिस्पर्धा मे प्रवेश परीक्षा उतीर्ण करते हुए एम्स रायबरेली मे बी.एस.सी. नर्सिंग (आनर्स) मे अध्य्यनरत थी। जिज्ञासा की पढाई लिखाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर, हरिद्वार मे हुई। जिज्ञासा ने नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी उत्तराखंड के प्रतिष्ठित संस्थान हरिद्वार में स्थित रसायनम संस्थान से किया था। बचपन से ही चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाली जिज्ञासा ने अपनी इस सफलता का श्रेय कडी मेहनत, परिवार एवं शिक्षकजनों को बताया है। भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर को अपना आदर्श बताते हुए जिज्ञासा ने बताया कि पूरे अनुशासन और दृढ निश्चय के साथ कोर्स पूर्ण करके कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। अवगत करा दें कि जिज्ञासा बचपन से ही कुशाग्रबुद्धि की थी एवं निर्धन परिवारों के बच्चों के लिए निःशुल्क संचालित डॉ भीमराव अम्बेडकर शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम के माध्यम से फैक्ल्टी के रूप में अपनी सेवाएं भी प्रदान करती रही है। इस उपलब्धि पर दीप कुमार, रविंद्र कुमार, अनूप दास, रोहित गुप्ता, विपुल भारद्वाज, मनोज कुमार, जय प्रकाश, यशपाल सिंह, अमित कुमार, बाल चंद, मोहित रतुडी, विश्वजीत मंडल, अनुज कुमार, सुधीर कुमार, जय सिंह, भीम सिंह, बी. के. यादव, कमल कुलश्रेष्ट, राजेश यादव, संजीव बहल, संतोष बघेल, रामानंद, ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button