
हरिद्वार। गंगा किनारे घने जंगल, झिलमिल झील के निकट पहाड़–नदी–मैदान के अद्भुत भूगोल में भारतीय सेना ने पश्चिमी कमान के तहत अब तक का सबसे आक्रामक और आधुनिक संयुक्त सैन्य अभ्यास “रेम प्रहार” किया।
इस बड़े ऑपरेशन में 15,000 से अधिक भारतीय सैनिक, थलसेना और वायुसेना के स्पेशल कमांडो यूनिट्स, लड़ाकू विमान, अटैक हेलीकॉप्टर, भारी तोपें, उन्नत इन्फेंट्री हथियार और अत्याधुनिक डिजिटल युद्ध तकनीक शामिल रही।दुश्मन की जमीन जैसे हालात में अभ्यास — जंगल, पहाड़, नदी, रात की लड़ाई सबकुछ शामिल
हरिद्वार का भूगोल —
✔ नदी
✔ पहाड़
✔ घना जंगल
✔ रेतीला इलाका
✔ रात में तेजी से बदलता तापमान
— इसे इस युद्धाभ्यास के लिए बिल्कुल उपयुक्त बनाता है, क्योंकि भारत जिन मोर्चों पर संभावित युद्ध के लिए तैयार हो रहा है, वे भी ऐसे ही भूभाग हैं।
सेना ने यहां दुश्मन की तरह दिखने वाले बैंकर बनाए, अस्थायी आर्मी ब्रिज डाले, तेज बहाव वाली नदी को पार करने के अभ्यास किए, जंगल में छिपे आतंकियों को खत्म करने की कार्रवाई की और पहाड़ी मोर्चे पर टैंक–तोप की तैनाती का रियल टाइम अभ्यास किया।लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटिहार:
“दुश्मन आधुनिक हथियारों से लैस है, इसलिए हमें उससे दो कदम आगे रहना ही होगा”**
नीरिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटिहार ने कहा—
“भारतीय सेना को सुपर-मॉडर्न बनाना हमारी प्राथमिकता है।
हमारा दुश्मन अत्याधुनिक हथियारों का उपयोग कर रहा है, इसलिए हमें भी टेक्नोलॉजी, फायर पावर और मैदानी क्षमता—तीनों में पारंगत होना होगा।
इसी उद्देश्य से ‘रेम प्रहार’ का आयोजन किया गया है।”
उन्होंने कहा कि यह अभ्यास सैनिकों को उन सभी परिस्थितियों में युद्ध कौशल सिखाता है जहाँ दुश्मन छिपा हो — जंगल, नदी, पहाड़, रेत और रात की अंधेरी घाटियाँ।ऑपरेशन सिंदूर की गूंज— “दुश्मन को दिखा दिया था भारतीय सेना का दम”
अभ्यास के दौरान अधिकारियों ने यह भी कहा कि
“ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने साबित कर दिया कि भारतीय सैनिक जब मैदान में उतरते हैं, तो दुश्मन की रीढ़ हिल जाती है।”
अब “रेम प्रहार” के जरिए सेना अपनी क्षमता को और तेज, और प्रहारक, और अधिक निर्णायक बना रही है ताकि:
- सीमा पर तैनाती
- जंगल और पहाड़ में घुसकर कार्रवाई
- दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला
- नदी व बाधाओं को पार करने की क्षमता
— हर स्तर पर भारतीय सेना दुश्मन से कई कदम आगे रहे
हरिद्वार को क्यों चुना गया? सेना ने खुद बताया कारण
सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार—
“युद्ध दुश्मन के इलाके में ही नहीं, बल्कि दुश्मन जैसी परिस्थितियों में जीतना पड़ता है।
हरिद्वार में जंगल भी है, नदी भी है और पहाड़ भी—इसलिए यह सबसे उपयुक्त युद्ध भूगोल है।”
यहाँ सैनिकों को✔ नदी पार करने✔ अस्थायी पुल बनाने✔ लड़ाकू विमानों व हेलीकॉप्टरों की संयुक्त कार्रवाई✔ बैंकरों पर सीधा आक्रमण✔ रात में कमांडो ऑपरेशन
जैसे हाई-इंटेंसिटी अभ्यास कराए गए।रेम प्रहार” का संदेश स्पष्ट —
भारत दुश्मन को उसके ही घर में जवाब देने की तैयारी में है
हरिद्वार की धरती पर हुआ यह विशाल सैन्य अभियान इस बात का संकेत है कि भारतीय सेना अब केवल रक्षा नहीं, बल्कि प्रोएक्टिव और आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।
भारत ने साफ दिखा दिया है कि—
“अगर युद्ध हुआ… तो जवाब नहीं, प्रहार होगा— और वह भी रेम प्रहार।”

