
रूपेंद्र प्रकाश को बयान देने
का नहीं है कोई अधिकार
केवल
अखाड़ों के सचिवों को है
बयान देने का अधिकार– मंहत रविन्द्र पुरी महाराज
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने बड़ा अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें आइना दिखाया है ।उन्होंने कहा कि रूपेंद्र प्रकाश आजकल ज्यादा राजनीति कर रहे हैं । लेकिन उन्हें किसी अखाड़ा परिषद जैसी संस्था की बदनाम करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि रूपेंद्र प्रकाश खुद बयान नहीं दे रहे हैं, बल्कि उनसे जबरदस्ती बयान दिलवाए जा रहे हैं।
उन्होंने रूपेंद्र प्रकाश के बारे में कहा कि वो
महामंडलेश्वर हैं, महामंडलेश्वर एक पूजनीय पद
होता है, इसलिए उन्हें ऐसी बयानबाजी शोभा नहीं देती।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि
“”छाज कहे छलनी से तेरे में छेद है””।
इसलिए पहले अपने बारे में सोचो।
यहां कोई दूध का धुला कोई नहीं है।
उन्होंने बताया कि कुंभ मेले के लिए सभी तेरह
अखाड़ों के सचिव चुने जाते हैं और पंचपरमेश्वर उन्हें सभी कारवाइयों को करने की अनुमति देते हैं।
कुंभ मेले पर किसी भी अखाड़े का सचिव कोई
बयान नहीं दे रहे हैं। यदि आपको कोई बयान देना
है तो आप अपने अखाड़े के बड़े संतों से बयान दिलवाएं। सरकार से कोई मांग है तो, उसे भी
उन्हीं के माध्यम से अपनी बात रखनी चाहिए।
कुंभ पर अन्य किसी भी अखाड़े के महामंडलेश्वर कोई बयान नहीं दे रहे हैं, इसलिए रूपेंद्र प्रकाश को भी कोई बयान देने का अधिकार नहीं है।

