स्वच्छ भारत संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रेरणादायी क्षण– डॉ विशाल गर्ग
हरिद्वार– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत अमर शहीद जगदीश वत्स जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया और शहीद पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

यह अवसर शहीदों को श्रद्धांजलि देने और प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रेरणादायी क्षण रहा। इस कार्यक्रम में माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#Haridwar #SwachhataHiSeva2025 #EkKadammSwachhataKiOre #Swachhtsav #BJP #SwachhBharat #SevaHiSangathan

