हरिद्वार–हरिद्वार विकास प्राधिकरण सचिव मनीष सिंह ने शिवालिक नगर में आवासीय भवनों में चल रहे बैंकों को खाली करने के लिए बैंक प्रबंधकों को नोटिस जारी कियाशे हैं। नोटिस में कहा गया है कि आवासीय भूखंडों पर नियमानुसार व्यवसायिक गतिविधियां नहीं हो सकती है। उन्होंने निर्देशित किया है कि एक महीने के अंदर बैंक की शाखा को शिफ्ट कर लें अन्यथा की स्थिति में उत्तराखंड आवास विकास परिषद अधिनियम के नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस मिलने से बैंक प्रबंधकों के साथ ही भवन स्वामियों में भी खलबली हैं क्योंकि घरों में बैंकों से मोटा किराया मिल रहा है।
हालांकि शिवालिक नगर में आवासीय कालोनी में जगह जगह कामर्शियल गतिविधियां चल रही हैं। प्राधिकरण उनपर भी कार्रवाई कर सकता है।

