Header Ad

40 सीढ़ियां चढ़ गर्जिया माता मन्दिर पहुंचे गजराज

नैनीताल जिले के रामनगर के प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बीती देर रात एक जंगली हाथी जंगल से भटक कर मंदिर परिसर में पहुंच गया। हाथी ने मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 40 सीढ़ियां चढ़ी हाथी करीब दो घंटे तक मंदिर में उत्पात मचाता रहा। हाथी ने मंदिर परिसर में रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचाया।

मंदिर के पुजारी के अनुसार देर रात लगभग एक बजे के आसपास हाथी मंदिर परिसर की ओर आया। शुरुआत में यह लगा कि शायद कोई बड़ा जानवर नीचे पुल के पास घूम रहा है। परन्तु कुछ ही देर में हाथी मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि हाथी ने मंदिर परिसर में रखे फूल प्रसाद और अन्य सामग्री को तहस-नहस कर दिया। साथ ही मंदिर के पास बनी अस्थायी दुकानों को भी हाथी ने नुकसान पहुंचाया है। ये पूरी घटना मंदिर में लगे सी.सी.टीवी कैमरों में कैद हो गई ।

सी.सी.टीवी में साफ नजर आ रहा है कि हाथी धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़कर मंदिर तक पहुंचता है और उसके कुछ देर बाद वह नीचे लौट जाता है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि हाथी लगभग दो घंटे तक परिसर में मौजूद रहा। जब उसने उत्पात मचाना शुरू किया, तब उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया हाल के दिनों में गर्जिया मंदिर के आसपास हाथियों की आवाजाही बढ़ी है। यह इलाका कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटा हुआ है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि रात के समय मंदिर क्षेत्र में आवाजाही से बचें। जंगली जानवरों के प्रति सतर्क रहें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button