Header Ad

40वीं वाहिनी PAC परिसर में रोटरी हरिद्वार द्वारा हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर, जगजीतपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

40वीं वाहिनी PAC परिसर में रोटरी हरिद्वार द्वारा हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर, जगजीतपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार– 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार),  40वीं वाहिनी PAC परिसर, हरिद्वार में रोटरी हरिद्वार द्वारा हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर, जगजीतपुर के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस पुनीत कार्य में कमांडेंट श्रीमती तृप्ति भट्ट (IPS), असिस्टेंट कमांडेंट श्री राकेश रावत, इंस्पेक्टर श्री आदेश कुमार एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रोटरी हरिद्वार की ओर से अध्यक्ष रो. आलोक सारस्वत, प्रोजेक्ट चेयरमैन पीपी रो. मनोरंजन सुबुद्धि, पीपी रो. ब्रिज एम. गुप्ता, रो. धर्मेंद्र मांधाता, रो. हरेंद्रनाथ एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे ।

शिविर में कुल 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें तकनीकी सहयोग हरिद्वार चैरिटेबल ब्लड सेंटर, जगजीतपुर द्वारा प्रदान किया गया।

यह आयोजन समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रोटरी हरद्वार की तरफ़ से सभी रक्तदाताओं को नमन एवं धन्यवाद किया गया ।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button