Header Ad

25 दिसंबर को माया देवी मंदिर में होगा भगवती जागरण जागरण से पूर्व निकाली शोभा यात्रा

मां भगवती जागरण से पूर्व निकाली माता मायादेवी की भव्य शोभायात्रा

 हरिद्वार……श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा स्थित पौराणिक सिद्ध पीठ नगर की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी के मंदिर में कल (25 दिसंबर)  होने वाले विशाल भगवती जागरण की पूर्व संध्या पर आज माता माया देवी की पालकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई ।

जूना अखाड़ा के महामंत्री श्री महंत महेश पुरी  महाराज के संयोजन में मंदिर के मुख्य पुजारी महंत भास्कर पुरी महाराज ने माया देवी मंदिर के गर्भ गृह में माता माया देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर  माता की पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। शोभायात्रा नागा संन्यासियों व भक्तों के साथ बाल्मीकि चौक, दत्तात्रेय चौक ,अपर रोड, हर की पौड़ी, मोती बाजार ,बड़ा बाजार, भोलागिरी रोड होते हुए वापस भैरव मंदिर के दर्शन के पश्चात माया देवी  मंदिर पहुंची।

 श्री महंत महेश पुरी महाराज ने बताया कि इस शोभायात्रा तथा भगवती जागरण का मुख्य उद्देश्य पाश्चात्य सभ्यता से प्रभावित युवा पीढ़ी को सनातन धर्म व अपनी संस्कृति से परिचित कराना है। उन्होंने कहा 25 दिसंबर को युवा पीढ़ी बड़ा दिन या क्रिसमस डे के रूप में मनाती है ।इस पाश्चात्य मानसिकता को बदलने के लिए जूना अखाड़ा द्वारा इस दिन माता का विशाल जागरण वह भंडारा किया जाता है ताकि युवा पीढ़ी सनातन धर्म के महत्व तथा संस्कारो से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कोई भी पर्व आध्यात्मिक दृष्टि व सनातन संस्कृति के रूप में ही मनाया जाना चाहिए।इस अवसर पर श्रीमहंत रतन गिरी, श्री महंत आदित्य गिरी ,महंत भीष्म गिरी ,महंत गौतमगिरी, महंत आकाश पुरी ,महंत रणधीर गिरी, महंत ग्वाला पुरी आदि मौजूद रहे।





administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button