पत्रकार मुस्कान राजपूत से बहादराबाद के बीडीओ ऑफिस में तैनात कर्मचारी ने की अभद्रता और उड़ा देने की धमकी( देखें वीडियो )
हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक कार्यालय में एक तैनात एक कर्मचारी ने महिला पत्रकार मुस्कान राजपूत से बेवहज की बहस शुरू कर दीl
आरोप है कि कार्यालय में एक अन्य अधिकारी से संबंधित कार्य के दौरान फाइल कर्मचारी की मेज पर रखे जाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान कर्मचारी द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने और उड़ा देने की धमकी देने की बात भी कही जा रही है।
मामले को लेकर पत्रकार मुस्कान राजपूत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में आमजन और पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।
घटना के बाद मामले की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस या प्रशासन को शिकायत दी जाती है तो मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

