Header Ad

10 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

कोटद्वार —मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, शिवराजपुर, मोटाढाक में 10 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्धघाटन कॉलेज के अध्यक्ष योगम्बर सिंह, कुलदीप मैन्दोला (रा0 इं0 कॉलेज कोटद्वार), डॉ0 रमाकांत कुकरेती (सेवानिवृत प्रधानाचार्य), और सार्थक योगशाला की योग प्रशिक्षिका सोनम रावत जी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ।

यह योग कार्यशाला संस्कृत भारती, कोटद्वार और सार्थक योगशाला के सहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रथम दिवस में कॉलेज के छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक व अन्य कर्मचारियों ने योगाभ्यास और प्राणायाम किया। यह 10 दिवसीय योग कार्यशाला दिनांक 11-02-2026 से दिनांक 20-02-2026 तक प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक निशुल्क आयोजित की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button