*हरिद्वार
हिन्दी पत्रकारिता के दौ सौवें वर्ष पूरे होने पर प्रेस क्लब में धूमधाम से हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनयूजे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी और महामंत्री दीपक मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एनयूजे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है। देश की आजादी में अहम योगदान करने वाली पत्रकारिता आज पत्रकारिता मिशन नहीं रह गई है। वर्तमान पत्रकारिता और 1826 की पत्रकारिता में बहुत अंतर है। आज की पत्रकारिता पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के लिए एक मिशन बन चुकी है। अधिकांश पत्रकार अल्प वेतन या बिना वेतन के काम कर रहे हैं। जिसे देखते हुए पत्रकार अपने बच्चों को पत्रकारिता क्षेत्र में नहीं लाते हैं। उन्होंने पत्रकारिता के सफर के अपने अनुभवों को भी सभी से साझा किया। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि नवजागरण युगीन पत्रकारिता विषय स्वतंत्रता से पूर्व का है। भारत का मूल मंत्र सत्यमेव जयते है। कहा कि ईश्वर के मानस का नाम नारद है। नारद ईश्वर के विश्वसनीय पात्र है। कहा कि पत्रकारिता पर लोगों के विश्वास को बनाए रखना हर पत्रकार की जिम्मेदारी है। पत्रकारिता एक बड़ा दायित्व है। उन्होंने प्रेस क्लब हरिद्वार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां साहित्य की बात होती है, प्रेस क्लब नवाचार के सम्मान में भी सबसे आगे है। कहा कि पत्रकारिता का धर्म निभाना आसान नहीं है, अपने धर्म को निभाने के लिए पत्रकार को कठिन परिश्रम करना पड़ता है। सुनील दत्त पांडे ने कहा कि पंडित जुगल किशोर पांडे ने 30 मई 1826 में कलकत्ता से उदन्त मार्तण्डश् के नाम से पहला हिन्दी साप्ताहिक समाचार प्रकाशित किया था।मुख्य वक्ता माधवराव सप्रे संग्रहालय भोपाल के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर ने कहा कि एक संगठन के रूप में प्रेस क्लब हरिद्वार के स्तर पर पत्रकारों के लिए बीते 39 वर्ष अत्यंत सक्रिय, सार्थक और स्मरणीय है। इस दौर में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों ने सजग प्रहरी की भूमिका निभाई है प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष की यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित जाएगी। वर्ष 1986 का महाकुंभ संपन्न होने के बाद जन चेतना के सामूहिक संकल्प के साथ हरिद्वार के पत्रकारों ने उसी वर्ष दिसंबर में भारतीय संवाद परिषद के रूप में एक ऐसे मंच की स्थापना की थी, जो आगे चलकर उत्तराखंड के प्रवेश द्वार हरिद्वार जनपद के पत्रकारों की अग्रणी संस्था प्रेस क्लब हरिद्वार में परिवर्तित हुआ। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवंके जली भेंटकर अतिथीयों को सम्मानित किया गया।

