Header Ad

हरिद्वार सासंद ने सेवा पर्व पर पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

हरिद्वार। बैरागी कैंप स्थित नगर वन में आयोजित सेवा पर्व 2025  के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत,राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने वृक्षारोपण किया।    
   सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नगर वन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरण के सरंक्षण के लिए है आनी वाली पीढ़ियों को हराभरा पर्यावरण और भविष्य दे सकेंगे, हम लोग आज जितना अधिक पौधारोपण करेंगे,भविष्य में पर्यावरण उतना ही अधिक स्वच्छ एवं सुरक्षित रहेंगा।उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए,उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नीम,बरगद,आम,पीपल सहित विभिन्न प्रकार के वृक्षारोपण किया।इस दौरान सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से देश भर में सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे है,इसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा जनसेवा से संबंधित है

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button