हरिद्वार, 27 अगस्त 2026। गंगा के पावन तट पर धर्म और भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिलेगी। कनखल स्थित ज्योति माता दक्षिणेश्वर महाकाली मंदिर में संगीत मय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 27 अगस्त को कलश यात्रा के साथ होगा।
आयोजन के तहत 27 अगस्त को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि इसी दिन दोपहर 2 बजे से श्री शिवपुराण कथा का शुभारंभ होगा। कथा में श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा, शिव तत्व और सनातन धर्म की आध्यात्मिक परंपराओं का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
कथा का वाचन श्री चक्रपाणि जी महाराज, काशी विश्वनाथ द्वारा किया जाएगा। आयोजन स्थल गंगा जी के पावन तट पर कनखल स्थित दक्ष प्रजापति एवं शीतला माता मंदिर के बीच दक्ष रोड बताया गया है।
आयोजन का समापन 3 सितंबर को प्रातः 8 बजे हवन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से भंडारा एवं महाप्रसाद आयोजित किया जाएगा।
आयोजक परम पूज्य श्री लक्ष्मीनाथ अघोरी माता जी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और भगवान शिव की भक्ति में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा कनखल, शिवभक्ति में डूबेगा हरिद्वार।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;

