Header Ad

हरिद्वार चेरिटेबल ब्लड सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार—हरिद्वार चेरिटेबल ब्लड सेंटर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री भाजपा मदन कौशिक तथा विधायक आदेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरिद्वार मेयर किरण जेसल, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने हरिद्वार चेरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और इसे मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य के माध्यम से यह संस्थान जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संदीप चौधरी एवं उनके पिता राजकुमार चौधरी को प्रथम वर्ष में सफल संचालन एवं समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। श्री चौधरी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने संस्थान की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्लड सेंटर की टीम में डॉ संजीव गर्ग, सुमित चौधरी राहुल राठी अभिषेक चौधरी राहुल अरोड़ा जसवीर चौधरी पीयूष चौहान आकांक्षा नेगी मालती सोनिया के. सी. जोशी अनुज शिवेश आदि सभी लोग मौजूद रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button